भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गुलाब की पंखुरियाँ / सरोज परमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज परमार |संग्रह=समय से भिड़ने के लिये / सरोज प...)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
[[Category:कविता]]
 
[[Category:कविता]]
 
<poem>
 
<poem>
 +
 
ये नीली सलवार वाली लड़की
 
ये नीली सलवार वाली लड़की
 
फुग्गा फुला उस छत पर फेंक रही है
 
फुग्गा फुला उस छत पर फेंक रही है

18:27, 29 जनवरी 2009 के समय का अवतरण


ये नीली सलवार वाली लड़की
फुग्गा फुला उस छत पर फेंक रही है
उसकी आँखों में झर रही हैं
गुलाब की पंखुरियाँ.

माँजा डोर थामे
खुले बटनों वाला लड़का
उड़ रहा पतंग के संग-संग
उसकी छत के हर कोने से
बटोर लाया गुलाब की पंखुरियाँ.

मुँडेरों की भरी सभा में
चकरघिन्नी खाती मछली की
आँख को बींध दिया
पतंग के झूमर से.

किवाड़ों की ओट से
कई चेहरे हकबकाए
कुछ झरोखों में टँगे
कुलबुलाए
कुछ ने बिचकाए होंठ
कईयों ने फेरी जीभ
ख़ुश्क हो चली ज़मीर पर

उस बेपरवाह के गालों पर
पहली बार ही उतरा सुरूर
उसकी कुँआरी चाल में
झलका है हल्का ग़ुरूर
ओढ़नी नीली पर छिटक गईं
गुलाब की पंखुरियाँ