भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज तो बेसबब उदास है जी / नासिर काज़मी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
हेमंत जोशी (चर्चा | योगदान) |

पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
|रचनाकार=नासिर काज़मी | |रचनाकार=नासिर काज़मी | ||

− | + | {{KKCatGhazal}} | |
आज तो बेसबब उदास है जी
| आज तो बेसबब उदास है जी

इश्क़ होता तो कोई बात भी थी

| इश्क़ होता तो कोई बात भी थी

14:09, 27 नवम्बर 2009 का अवतरण
आज तो बेसबब उदास है जी
इश्क़ होता तो कोई बात भी थी
जलता फिरता हूँ क्यूँ दो-पहरों में
जाने क्या चीज़ खो गई मेरी
वहीं फिरता हूँ मैं भी ख़ाक बसर
इस भरे शहर में है एक गली
छुपता फिरता है इश्क़ दुनिया से
फैलती जा रही है रुसवाई
हमनशीं क्या कहूँ के वो क्या है
छोड़ ये बात नींद उड़ने लगी
आज तो वो भी कुछ ख़ामोश सा था
मैं ने भी उस से कोई बात न की
एक दम उस के हाथ चूम लिये
ये मुझे बैठे-बैठे क्या सूझी
तू जो इतना उदास है "नासिर"
तुझे क्या हो गया बता तो सही