भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रश्मिरथी / तृतीय सर्ग / भाग 2" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह= रश्मिरथी / रामधारी सिंह 'दिनकर'
 
|संग्रह= रश्मिरथी / रामधारी सिंह 'दिनकर'
 
}}
 
}}
[[रश्मिरथी / तृतीय सर्ग / भाग 1|<< पिछला भाग]]
 
  
वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
 
  
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ? नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
+
[[रश्मिरथी / तृतीय सर्ग / भाग 1|<< तृतीय सर्ग / भाग 1]] | [[रश्मिरथी / तृतीय सर्ग / भाग 3 | तृतीय सर्ग / भाग 3 >>]]
 +
 
 +
 
 +
वसुधा का नेता कौन हुआ?
 +
 
 +
:भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
 +
 
 +
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?  
 +
 
 +
:नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
  
 
जिसने न कभी आराम किया,
 
जिसने न कभी आराम किया,
पंक्ति 15: पंक्ति 22:
  
  
 +
जब विघ्न सामने आते हैं,
  
जब विघ्न सामने आते हैं, सोते से हमें जगाते हैं,
+
:सोते से हमें जगाते हैं,
  
मन को मरोड़ते हैं पल-पल, तन को झँझोरते हैं पल-पल।
+
मन को मरोड़ते हैं पल-पल,  
 +
 
 +
:तन को झँझोरते हैं पल-पल।
  
 
सत्पथ की ओर लगाकर ही,
 
सत्पथ की ओर लगाकर ही,
पंक्ति 25: पंक्ति 35:
  
  
 +
वाटिका और वन एक नहीं,
  
वाटिका और वन एक नहीं, आराम और रण एक नहीं।
+
:आराम और रण एक नहीं।
  
वर्षा, अंधड़, आतप अखंड, पौरुष के हैं साधन प्रचण्ड।
+
वर्षा, अंधड़, आतप अखंड,  
 +
 
 +
:पौरुष के हैं साधन प्रचण्ड।
  
 
वन में प्रसून तो खिलते हैं,
 
वन में प्रसून तो खिलते हैं,
पंक्ति 35: पंक्ति 48:
  
  
 +
कङ्करियाँ जिनकी सेज सुघर,
  
कङ्करियाँ जिनकी सेज सुघर, छाया देता केवल अम्बर,
+
:छाया देता केवल अम्बर,
  
विपदाएँ दूध पिलाती हैं, लोरी आँधियाँ सुनाती हैं।
+
विपदाएँ दूध पिलाती हैं,  
 +
 
 +
:लोरी आँधियाँ सुनाती हैं।
  
 
जो लाक्षा-गृह में जलते हैं,
 
जो लाक्षा-गृह में जलते हैं,
पंक्ति 45: पंक्ति 61:
  
  
 +
बढ़कर विपत्तियों पर छा जा,
  
बढ़कर विपत्तियों पर छा जा, मेरे किशोर! मेरे ताजा!
+
:मेरे किशोर! मेरे ताजा!
  
जीवन का रस छन जाने दे, तन को पत्थर बन जाने दे।
+
जीवन का रस छन जाने दे,  
 +
 
 +
:तन को पत्थर बन जाने दे।
  
 
तू स्वयं तेज भयकारी है,
 
तू स्वयं तेज भयकारी है,
पंक्ति 55: पंक्ति 74:
  
  
 +
वर्षों तक वन में घूम-घूम,
  
वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,
+
:बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,
  
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर।
+
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर,  
 +
 
 +
:पांडव आये कुछ और निखर।
  
 
सौभाग्य न सब दिन सोता है,
 
सौभाग्य न सब दिन सोता है,
पंक्ति 64: पंक्ति 86:
 
देखें, आगे क्या होता है।
 
देखें, आगे क्या होता है।
  
[[रश्मिरथी / तृतीय सर्ग / भाग 3 | अगला भाग >>]]
+
 
 +
[[रश्मिरथी / तृतीय सर्ग / भाग 1|<< तृतीय सर्ग / भाग 1]] | [[रश्मिरथी / तृतीय सर्ग / भाग 3 | तृतीय सर्ग / भाग 3 >>]]

11:21, 22 अगस्त 2008 का अवतरण


<< तृतीय सर्ग / भाग 1 | तृतीय सर्ग / भाग 3 >>


वसुधा का नेता कौन हुआ?

भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?

अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?

नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?

जिसने न कभी आराम किया,

विघ्नों में रहकर नाम किया।


जब विघ्न सामने आते हैं,

सोते से हमें जगाते हैं,

मन को मरोड़ते हैं पल-पल,

तन को झँझोरते हैं पल-पल।

सत्पथ की ओर लगाकर ही,

जाते हैं हमें जगाकर ही।


वाटिका और वन एक नहीं,

आराम और रण एक नहीं।

वर्षा, अंधड़, आतप अखंड,

पौरुष के हैं साधन प्रचण्ड।

वन में प्रसून तो खिलते हैं,

बागों में शाल न मिलते हैं।


कङ्करियाँ जिनकी सेज सुघर,

छाया देता केवल अम्बर,

विपदाएँ दूध पिलाती हैं,

लोरी आँधियाँ सुनाती हैं।

जो लाक्षा-गृह में जलते हैं,

वे ही शूरमा निकलते हैं।


बढ़कर विपत्तियों पर छा जा,

मेरे किशोर! मेरे ताजा!

जीवन का रस छन जाने दे,

तन को पत्थर बन जाने दे।

तू स्वयं तेज भयकारी है,

क्या कर सकती चिनगारी है?


वर्षों तक वन में घूम-घूम,

बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,

सह धूप-घाम, पानी-पत्थर,

पांडव आये कुछ और निखर।

सौभाग्य न सब दिन सोता है,

देखें, आगे क्या होता है।


<< तृतीय सर्ग / भाग 1 | तृतीय सर्ग / भाग 3 >>