भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रथम रश्मि / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत }} <poem>प्रथम रश्मि का आना रंगिणि...)
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत  
 
|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत  
 
}}
 
}}
<poem>प्रथम रश्मि का आना रंगिणि!
+
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
प्रथम रश्मि का आना रंगिणि!
 
तूने कैसे पहचाना?
 
तूने कैसे पहचाना?
 
कहां, कहां हे बाल-विहंगिनि!
 
कहां, कहां हे बाल-विहंगिनि!
पंक्ति 25: पंक्ति 27:
 
किसने तुझको अंतर्यामिनि!
 
किसने तुझको अंतर्यामिनि!
 
बतलाया उसका आना!
 
बतलाया उसका आना!
 
 
</poem>
 
</poem>

08:38, 13 अक्टूबर 2009 का अवतरण

प्रथम रश्मि का आना रंगिणि!
तूने कैसे पहचाना?
कहां, कहां हे बाल-विहंगिनि!
पाया तूने वह गाना?
सोयी थी तू स्वप्न नीड में,
पंखों के सुख में छिपकर,
ऊंघ रहे थे, घूम द्वार पर,
प्रहरी-से जुगनू नाना।

शशि-किरणों से उतर-उतरकर,
भू पर कामरूप नभ-चर,
चूम नवल कलियों का मृदु-मुख,
सिखा रहे थे मुसकाना।

स्नेह-हीन तारों के दीपक,
श्वास-शून्य थे तरु के पात,
विचर रहे थे स्वप्न अवनि में
तम ने था मंडप ताना।
कूक उठी सहसा तरु-वासिनि!
गा तू स्वागत का गाना,
किसने तुझको अंतर्यामिनि!
बतलाया उसका आना!