भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नहीं यदि तू भी दया करेगा / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=भक्ति-गंगा / गुलाब खंडेलवाल |
}} | }} | ||
[[Category:गीत]] | [[Category:गीत]] |
19:30, 31 जुलाई 2009 का अवतरण
नहीं यदि तू भी दया करेगा
तो फिर इस जलते जीवन की पीड़ा कौन हरेगा!
काम-क्रोध-मद-लोभ-मोह हैं प्रतिपद घेरा डाले
मुझको भटकाने के तूने कितने मार्ग निकाले
सहज स्वभाव यही शिशु का तो, तिरछे पाँव धरेगा
इन्द्र-कुबेर-मरुत-पावक-जल तेरे जड़ अनुचर हैं
भले-बुरे के ज्ञान-रहित, नियमों के पालक भर हैं
इनका बस चलते तो कोई पापी नहीं तरेगा
तेरी क्षमा बड़ी है मेरे कर्मों के बंधन से
शाप-ताप सब धुल जायेंगे अश्रु-सजल आनन से
जब तू मेरा क्रंदन सुनकर धरती पर उतरेगा
नहीं यदि तू भी दया करेगा
तो फिर इस जलते जीवन की पीड़ा कौन हरेगा!