भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शिमला में बारिश / सुदर्शन वशिष्ठ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=सिंदूरी साँझ और ख़ामोश ...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=सिंदूरी साँझ और ख़ामोश आदमी / सुदर्शन वशिष्ठ
 
|संग्रह=सिंदूरी साँझ और ख़ामोश आदमी / सुदर्शन वशिष्ठ
 
}}
 
}}
 +
{{KKAnthologyVarsha}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>'''एक'''
 
<poem>'''एक'''

18:56, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

एक
बादल
बिन खटखटाए
घुस आते भीतर
बैठक,रसोई,बेडरूम तक
चुपचाप
भई कुछ तो शरम करो
जब बादल मेहमान होते हैं घर में
दरवाज़ा खिड़की रोशनदान
कहीं से भी आ घुसते हैं।


दो
इतनी गहरी धुंध
हाथ को हाथ न सूझे
कहाँ छिप गये
गुमनाम प्रेमी।

तीन
बादल तैर रहे पहाड़ियों में
जैसे भर रहे खाली जगह
जिसे न भर सका कोई
या जैसे रुई बिखर-बिखर गई
अनजान धुनिए से।

चार

बादल की किश्तियाँ
खेता है कोई
रोज़-रोज़ पहाड़् धोता है कोई।

पाँच

किसी ने धुखा दिया धूप
बलखाता धुआँ
उठ रहा धीमे-धीमे।


छः

निकल रहे बादल
पसर रहे घाटियों में
धीरे धीरे धीरे
कहाँ बनते कहाँ बिगड़ते
कहाँ खो जाते
कोई न जाने।