भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक (अश्वमेध) / सुदर्शन वशिष्ठ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=अनकहा / सुदर्शन वशिष्ठ }} <...)
 
छो (एक(अश्वमेध) / सुदर्शन वशिष्ठ का नाम बदलकर एक (अश्वमेध) / सुदर्शन वशिष्ठ कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

17:03, 1 जनवरी 2010 का अवतरण

घोड़ा नहीं जानता
अगली टाप पड़ते ही वह
पकड़ लिया जाएगा
और
हो जाएंगे धराशायी सैंकड़ों योद्धा
घोड़ा नहीं जानता।


घोड़े के लिए सारी घास है अपनी
वह नहीं जानता राजसी भाषा वेशभूषा
पकड़ लिए जाने से पहले
सब अपना है उसके लिए।

घोड़ा नहीं जानता
उसके आगे क्या है
कौन दौड़े आ रहे हैं उसके पीछे
वह नहीं जानता सीमाओं का भूगोल


घोड़ा नहीं जानता
उसके आगे क्या है
कौन दौड़ॆ आ रहे हैं उसके पीछे
वह नहीं जानता सीमाओं के भूगोल

नहीं जानता घोड़ा उसके पीछे
आ रही है सेना
उसके पीछे है अर्जुन भीम
या कर्ण विकर्ण
घोड़ा नहीं जानता।

नहीं जानता घोड़ा
जब उसे अश्व कहते हैं
तब अश्वमेध होता है
हर अश्वमेध से पहले नरमेध होता है।