भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शिकारी / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=मनखान आएगा /अवतार एनगिल }} <poem>...)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अवतार एनगिल
 
|रचनाकार=अवतार एनगिल
|संग्रह=मनखान आएगा /अवतार एनगिल
+
|संग्रह=मनखान आएगा /अवतार एनगिल; तीन डग कविता / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
<poem>कैप्टन देवदत्त और मेजॅर सिद्धर्थ  
+
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
कैप्टन देवदत्त और मेजॅर सिद्धर्थ  
 
दोनो चचेरे भाई
 
दोनो चचेरे भाई
 
जब भी शिकार पर जाते हैं
 
जब भी शिकार पर जाते हैं

12:17, 7 नवम्बर 2009 का अवतरण

कैप्टन देवदत्त और मेजॅर सिद्धर्थ
दोनो चचेरे भाई
जब भी शिकार पर जाते हैं
उनके पास बकायदा परमिट होता है
पर धूल-धूसरित आकाश पर
कभी-कभी ही दिखता है
नीली चिड़ियों का उड़ता काफिला

एकाएक जंगल की ख़ामोशी में
बंदूक की गर्ज़ के बाद
काली नोकीली चट्टान पर
धम्म से गिरते हैं
दो रक्तिम सफेद हंस

तृप्त अभिजात्य मुस्कान सहेज
मेजॅर देवदत्त
कैप्टन सिद्धर्थ के कंधे पर हाथ धरते हैं
फिक्रमंद सिद्धर्थ
एक ठण्डी साँस भरते हैं
उनके नये इम्पोर्टिंग रोस्टर की
आज परीक्षा है
पर छुट्टी से वापस नहीं आया महाराज
शिकारियों को उसी की प्रतीक्षा है।