भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लम्हों के चराग़ / अली सरदार जाफ़री" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अली सरदार जाफ़री }} {{KKCatNazm}} <poem> वो नी‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍द ...)
 
छो (लम्हो के चराग‌ / अली सरदार जाफ़री का नाम बदलकर लम्हों के चराग़ / अली सरदार जाफ़री कर दिया गया है)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:35, 15 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

वो नी‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍द की तरह नर्म सब्ज़ा
खवाबों की तरह रामिन्दा शबनम‌
फूलों की तरह शगुफ्ता चेहरे
खुशबू की तरह लतीफ़ बातें
किरनों की तरह जवाँ तबस्सुम‌
शोले की तरह दहकती काविशें‍‍‍‍‍
तारों की तरह चमकती आगोश
सागर की तरह छलकते सीने
सब काफिला‍ ऐ अदम के राही‌
वादी ऐ अदम में चल रहे हैं
तारीकियों कॆ खिले हैं परचम‌
लम्हों के चराग जल रहे हैं
हर लम्हा हसीन और जवाँ है
हर लम्हा फरोग ऐ जिस्मों जाँ है
हर लम्हा अज़ीमो जावीदान् है