भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वापसी / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एन...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एनगिल
 
|संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
<poem>इन राजपथी रास्तों पर  
+
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
इन राजपथी रास्तों पर  
 
कितने सारे शहरों को मैंने
 
कितने सारे शहरों को मैंने
 
आंखों में बंद किया
 
आंखों में बंद किया
पंक्ति 32: पंक्ति 34:
 
अंधेरे
 
अंधेरे
 
या रोशनी में रचकर देखा
 
या रोशनी में रचकर देखा
घर का दरवाज़ा बाहें फैलाए खड़ा था। </poem>
+
घर का दरवाज़ा बाहें फैलाए खड़ा था।  
 +
</poem>

17:40, 7 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

इन राजपथी रास्तों पर
कितने सारे शहरों को मैंने
आंखों में बंद किया
उनकी एक जैसी, पर विभिन्न रातों को
बाहों में लिया
चमकीलेऔर धुंधले सवेरों को
मुट्ठियों में भींचा

इन खुले रास्तों पर
कितने लोगों का मोह
मैंने अपनी बनियान के करीब
धड़कता महसूस किया
कितने कोमल, रूखे हाथों की पकड़
गले में नमी बन उतर गई

हर बार लगा
कि रिश्तों का अर्थ
कुछ नहीं
सिवा सहज वेदना की पहचान के


फिर भी
हर बार, जब मैंने
धूप
परछाईं
धुंध
अंधेरे
या रोशनी में रचकर देखा
घर का दरवाज़ा बाहें फैलाए खड़ा था।