भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ज़रा सुनो तो / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |संग्रह= }} <Poem> ज़रा सुनो तो घर-घर मे...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=कुमार रवींद्र  
+
|रचनाकार= कुमार रवींद्र  
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatNavgeet}}
<Poem>
+
<poem>
 
ज़रा सुनो तो
 
ज़रा सुनो तो
 
घर-घर में अब गीत हमारे
 
घर-घर में अब गीत हमारे

12:02, 2 जुलाई 2010 का अवतरण

ज़रा सुनो तो
घर-घर में अब गीत हमारे
गूँज रहे हैं!

यहाँ चिता पर हम लेटे
हैं धुआँ हो रहे
और देह के कष्ट हमारे
सभी खो रहे

पार मृत्यु के
हम जीवन की नई पहेली
बूझ रहे हैं!

मंत्र रचे थे
हमने धरती के सुहाग के
जो साँसों में दहती हर पल
उसी आग के

उन्हीं अनूठे
मंत्रों से सब नए सूर्य को
पूज रहे हैं!

अंतिम गीत हमारा यह
रह गया अधूरा
हाँ, कल लौटेंगे हम
इसको करने पूरा

काला द्वीप पर
नए-नए सुर-ताल हमें अब
सूझ रहे हैं!