भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक बरस बीत गया / अटल बिहारी वाजपेयी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
   
 
   
 
झुलासाता जेठ मास   
 
झुलासाता जेठ मास   
शरद चांदनी उदास   
+
शरद चाँदनी उदास   
 
सिसकी भरते सावन का   
 
सिसकी भरते सावन का   
 
अंतर्घट रीत गया   
 
अंतर्घट रीत गया   

18:18, 9 अगस्त 2020 के समय का अवतरण

एक बरस बीत गया
 
झुलासाता जेठ मास
शरद चाँदनी उदास
सिसकी भरते सावन का
अंतर्घट रीत गया
एक बरस बीत गया
 
सीकचों मे सिमटा जग
किंतु विकल प्राण विहग
धरती से अम्बर तक
गूंज मुक्ति गीत गया
एक बरस बीत गया
 
पथ निहारते नयन
गिनते दिन पल छिन
लौट कभी आएगा
मन का जो मीत गया
एक बरस बीत गया