भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देश यह उसने गढ़ा है / विनोद तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=विनोद तिवारी
 
|रचनाकार=विनोद तिवारी
 
|संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवारी
 
|संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवारी
}}
+
}}{{KKAnthologyDeshBkthi}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>

01:35, 21 मई 2011 के समय का अवतरण


देश ये उसने गढ़ा है
आदमी जो बेपढ़ा है

झूठ की इन बस्तियों में
सत्य सूली पर चढ़ा है
 
लोग सब बौने हुए हैं
और उसका क़द बढ़ा है

रोशनी सहता नहीं है
यह अँधेरा नकचढ़ा है

पढ़ तो लीं तुमने किताबें
आदमी को भी पढ़ा है?