भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देश के नौजवान के सपने / विनोद तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी }} …)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=विनोद तिवारी
 
|रचनाकार=विनोद तिवारी
 
|संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी
 
|संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी
}}
+
}}{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyDeshBkthi}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>

01:36, 21 मई 2011 के समय का अवतरण


देश के नैजवान के सपने
हैं खुले आसमान के सपने

छू ही लेगा वो एक दिन आकाश
उसने देखे उड़ान के सपने

भाल ऊँचा किए निकलता है
पास हैं स्वाभिमान के सपने

अंकुरण में दिखाई पड़ते हैं
गाँव भर को किसान के सपने

गाँव से ले के वे शहर आए
रोती कपड़ा मकान के सपने

किसमे‍ दम है जो तोड़ सकता हो
मेरे भारत महान के सपने

तीन रंग सत्य शिव औ’ सुन्दर के
देखो क़ौमी निशान के सपने