भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरे अंतर में छा जाओ / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=तिलक करें रघुवीर / गुलाब …) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
कितने भी दो आगे-आगे | कितने भी दो आगे-आगे | ||
− | शिशु को | + | शिशु को राज-भोग मुँहमाँगे |
अपने घर की सुधि जब जागे | अपने घर की सुधि जब जागे | ||
उनसे भुला न पाओ | उनसे भुला न पाओ |
01:44, 20 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
मेरे अंतर में छा जाओ
जनम-जनम की प्यास बुझे, प्रभु! ऐसा रस बरसाओ
कितने भी दो आगे-आगे
शिशु को राज-भोग मुँहमाँगे
अपने घर की सुधि जब जागे
उनसे भुला न पाओ
बीत गए दिन खेल खिलाते
कभी हँसाते, कभी रुलाते
क्यों पल भी जो ठहर न पाते
वही खिलौने लाओ
पत रख ली तुमने मीरा की
मिली सूर को बाँकी झाँकी
तुलसी ने मानस में आँकी
जो छवि, मुझे दिखाओ
मेरे अंतर में छा जाओ
जनम-जनम की प्यास बुझे, प्रभु! ऐसा रस बरसाओ