भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यूरोप की धरती / कर्णसिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कर्णसिंह चौहान |संग्रह=हिमालय नहीं है वितोशा / क…)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 +
 
यूरोप की धरती यह
 
यूरोप की धरती यह
 
इस पर
 
इस पर
पंक्ति 42: पंक्ति 43:
 
सोफ़िया में  इस वक़्त  
 
सोफ़िया में  इस वक़्त  
 
मुक्त क्षेत्र, मुक्त काम
 
मुक्त क्षेत्र, मुक्त काम
यूरोप की धरती यह्।
+
यूरोप की धरती यह्।
 +
 
 +
''मैलनिक : लाल वाईन के लिए प्रसिद्ध बल्गारिया का दक्षिणी कस्बा। ''
 
</poem>
 
</poem>

20:37, 1 जुलाई 2010 के समय का अवतरण


यूरोप की धरती यह
इस पर
पुराने ख़यालों को छोड़
कोई नई बात करें ।

बहुत हो चुका
ग़रीबी का रोना
मनुष्य का मनुष्य के
पक्ष में होना
साम्राज्यवाद, पूंजीवाद
क्रांति, शांति, जनवाद
कोरे अर्थहीन शब्द
मानसिक प्रमाद
जीवन की जड़ता को तोड़
कुछ नई बात करें
यूरोप की धरती यह ।

गुलाबों की घाटी में उठे
ये पयोधर
ग्रीक सीमा पर
रहस्मय पर्वतों बीच
फैले नदी-ताल
मैलनिक की मदिरा में
इसे निहारो
नयन भरें
यूरोप की धरती यह ।

भूलकर शीत ताप
घर शहर
स्वछंद तंबू में बस जाओ
सागर पर पसरो
निर्व्याज, निर्वसन
क्या करोगे जानकर
कौन सा शासन है
सोफ़िया में इस वक़्त
मुक्त क्षेत्र, मुक्त काम
यूरोप की धरती यह्।

मैलनिक : लाल वाईन के लिए प्रसिद्ध बल्गारिया का दक्षिणी कस्बा।