"भारतीय जनकवि का प्रणाम / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर
| अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  (New page: रचनाकार: नागार्जुन Category:कविताएँ Category:नागार्जुन  ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~   गोर्की म...) | अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  | ||
| पंक्ति 40: | पंक्ति 40: | ||
| जुझारू श्रमिकों के अभियान का... | जुझारू श्रमिकों के अभियान का... | ||
| − | देखे  | + | देखे उसी बुढ़िया ने पहले-पहल | 
| अपने आस-पास, नई पीढी के अन्दर | अपने आस-पास, नई पीढी के अन्दर | ||
00:14, 23 मई 2007 का अवतरण
रचनाकार: नागार्जुन
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
गोर्की मखीम!
श्रमशील जागरूक जग के पक्षधर असीम!
घुल चुकी है तुम्हारी आशीष
एशियाई माहौल में
दहक उठा है तभी तो इस तरह वियतनाम ।
अग्रज, तुम्हारी सौवीं वर्षगांठ पर
करता है भारतीय जनकवि तुमको प्रणाम ।
गोर्की मखीम!
विपक्षों के लेखे कुलिश-कठोर, भीम
श्रमशील जागरूक जग के पक्षधर असीम!
गोर्की मखीम!
दर-असल'सर्वहारा-गल्प' का
तुम्हीं से हुआ था श्रीगणेश
निकला था वह आदि-काव्य
तुम्हारी ही लेखनी की नोंक से
जुझारू श्रमिकों के अभियान का...
देखे उसी बुढ़िया ने पहले-पहल
अपने आस-पास, नई पीढी के अन्दर
विश्व क्रान्ति,विश्व शान्ति, विश्व कल्याण ।
'मां' की प्रतिमा में तुम्ही ने तो भरे थे प्राण ।
गोर्की मखीम!
विपक्षों के लेखे कुलिश-कठोर, भीम
श्रमशील जागरूक जग के पक्षधर असीम!
गोर्की मखीम!
 
	
	

