भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तीस साल के बाद... / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: रचनाकार: नागार्जुन Category:कविताएँ Category:नागार्जुन ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ शासक बदल...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[नागार्जुन]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:नागार्जुन]]
+
|रचनाकार = नागार्जुन
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
 
+
  
 
शासक बदले, झंडा बदला, तीस साल के बाद
 
शासक बदले, झंडा बदला, तीस साल के बाद

18:56, 21 अप्रैल 2008 का अवतरण

शासक बदले, झंडा बदला, तीस साल के बाद

नेहरू-शास्त्री और इन्दिरा हमें रहेंगे याद


जनता बदली, नेता बदले तीस साल के बाद

बदला समर, विजेता बदले तीस साल के बाद


कोटि-कोटि मतपत्र बन गए जादू वाले बाण

मूर्छित भारत-मां के तन में वापस आए प्राण


प्रभुता की पीनक में नेहरू पुत्री थी बदहोश

जन गण मन में दबा पड़ा था बहुत-बहुत आक्रोश


नसबन्दी के ज़ोर-जुलुम से मचा बहुत कोहराम

किया सभी ने उस शासन को अन्तिम बार सलाम


(१९७७ में रचित,'खिचड़ी विप्लव देखा हमने' नामक कविता-संग्रह से)