भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पहला दिन मेरे आषाढ़ का (कविता) / नईम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <poem> पहला दिन मेरे आषाढ़ का स…)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=नईम  
 
|रचनाकार=नईम  
|संग्रह=
+
|संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}

17:18, 6 सितम्बर 2010 का अवतरण

पहला दिन मेरे आषाढ़ का
सूखे का हुआ कभी
कभी हुआ बाढ़ का
          पहला दिन मेरे आषाढ़ का
नीले आकाश धूल-धुएँ भरे,
दिरकी छाती, रोए घाव हरे;
            टूटे या लगे रहे
            कहकर भी नहीं कहे-
            पीला पत्ता जैसे झाड़ का
बूँदाबाँदी का क्षण उमस भरा,
सूनी माँगें, विधवा वसुंधरा;
            एकाकी भरमाता,
            छाया से कतराता-
            मरुथल में गाछ एक ताड़ का;
पाटों का पता नहीं डूब गए,
घाटों का पता नहीं ऊब गए,
क्या होगा तन का,
            इस मटमैले मन का-
            क्या होगा विष दुखती दाढ़ का
            पहला दिन मेरे आषाढ़ का?