भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पहला दिन मेरे आषाढ़ का (कविता) / नईम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=नईम | |रचनाकार=नईम | ||
− | |संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का | + | |संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का / नईम |
}} | }} | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} |
19:02, 6 सितम्बर 2010 का अवतरण
पहला दिन मेरे आषाढ़ का
सूखे का हुआ कभी
कभी हुआ बाढ़ का
पहला दिन मेरे आषाढ़ का
नीले आकाश धूल-धुएँ भरे,
दिरकी छाती, रोए घाव हरे;
टूटे या लगे रहे
कहकर भी नहीं कहे-
पीला पत्ता जैसे झाड़ का
बूँदाबाँदी का क्षण उमस भरा,
सूनी माँगें, विधवा वसुंधरा;
एकाकी भरमाता,
छाया से कतराता-
मरुथल में गाछ एक ताड़ का;
पाटों का पता नहीं डूब गए,
घाटों का पता नहीं ऊब गए,
क्या होगा तन का,
इस मटमैले मन का-
क्या होगा विष दुखती दाढ़ का
पहला दिन मेरे आषाढ़ का?