भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रह गई माँ क्षीण क्षिप्रा-सी / नईम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का }} {{KKCatNavgeet}} <poem> रह…)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=नईम  
 
|रचनाकार=नईम  
|संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का
+
|संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का / नईम
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
+
रह गई माँ क्षीण क्षिप्रा-सी,
रह गई माँ क्षीण शिप्रा-सी,
+
 
मगर अब भी पिता हैं नर्मदा के घाट।
 
मगर अब भी पिता हैं नर्मदा के घाट।
  

19:04, 6 सितम्बर 2010 का अवतरण

रह गई माँ क्षीण क्षिप्रा-सी,
मगर अब भी पिता हैं नर्मदा के घाट।

याद आती है मुझे शीतल गझिन अमराई,
केरियाँ खाती बहिन, शाखें बटोरे भाई;
          सिर झुकाए बालियों-सी माँ-
          मगर तटबंध-से ऊँचे पिता के ठाट।

आस्था जो नहा-धोकर ईद पर पढ़ती नमाज,
माटियाँ खाते हुए, जो बीनती रहती अनाज;
          हिंदवी-सी ये प्रकृति सी माँ-
          मगर अब भी पिता गोया पछाँही जाट।

गंध सौंधी बाटियों की, दूध की हल्की उजास,
पुरजनों से परिजनों तक संधि याकि समास;
          पिता सायेदार वह वटवृक्ष-
          नीचे बिछी माँ
          जैसे निखरनी खाट।