भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आप उन्ही का दम भरते हैं/ सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=सर्वत एम जमाल | |
− | + | }} | |
− | + | {{KKCatGhazal}} | |
− | + | <poem> | |
− | + | ||
आप उन्हीं का दम भरते हैं | आप उन्हीं का दम भरते हैं | ||
जो उखड़े उखड़े रहते हैं | जो उखड़े उखड़े रहते हैं |
10:45, 23 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
आप उन्हीं का दम भरते हैं
जो उखड़े उखड़े रहते हैं
खौफ तपिश का हमको कैसा
रोज ही शोलों पर चलते हैं
धूप ने कैसी आग लगाई
गाँव ,नगर ,पनघट जलते हैं
क्या देखा है इन बच्चों ने
क्यों सहमें सहमें लगते हैं
पेड़ को मौत नहीं आती है
पत्ते रोज गिरा करते हैं
आप अलग बैठे दुनिया से
लेकिन कितने दिन बचते हैं
सर्वत जीवन फिर जीवन है
दुःख-सुख हम भी तो सहते हैं