भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"निंदिया / शैलेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: शैलेन्द्र Category:कविताएँ Category:शैलेन्द्र ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ पास...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकार: [[शैलेन्द्र]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=शैलेन्द्र
[[Category:शैलेन्द्र]]
+
}}
 +
[[Category:गीत]]
  
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
  
  

01:21, 28 जून 2008 का अवतरण


पास देख अनजान अतिथि को--

दबे पांव दरवाज़े तक आ,

लौट गई निंदिया शर्मीली!


दिन भर रहता व्यस्त, भला फुर्सत ही कब है?

कब आएं बचपन के बिछुड़े संगी-साथी,

बुला उन्हें लाता अतीत बस बीत बातचीत में जाती

शून्य रात की घड़ियां आधी

और झांक खिड़की से जब तब

लौट-लौट जाती बचारी नींद लजीली!


रजनी घूम चुकी है, सूने जग का

थककर चूर भूल मंज़िल अब सोता है पंथी भी मग का

कब से मैं बाहें फैलाए जलती पलकें बिछा बुलाता

आजा निंदिया, अब तो आजा!

किन्तु न आती, रूठ गई है नींद हठीली!


1945 में रचित