भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश सम्मान 2011

3 bytes added, 09:21, 8 अगस्त 2011
'''प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न'''
प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह 07 अगस्त 2011 को जयपुर में जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन सभागार में संपन्न हुआ। इसमें दो वरिष्ठ कवियों ([[बल्ली सिंह चीमा]] और [[नरेश सक्सेना]]) एवं पाँच युवा कवियों ([[दुष्यंतदुष्यन्त]], [[अवनीश सिंह चौहान]], [[श्रद्धा जैन]], [[पूनम तुषामड़]] और [[सिराज़ सिराज फ़ैसल खानख़ान]]) को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ कवि श्री [[विजेन्द्र]], श्री [[ऋतुराज]], श्री [[नंद भारद्वाज]] एवं वरिष्ठ आलोचक प्रो. मोहन श्रोत्रिय भी उपस्थित थे। समारोह में बल्ली सिंह चीमा एवं नरेश सक्सेना का कविता पाठ मुख्य आकर्षण रहे। कविता कोश के प्रमुख योगदानकर्ताओं को भी कविता कोश पदक एवं सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कविता कोश की तरफ से कविता कोश के संस्थापक और प्रशासक ललित कुमार, कविता कोश की प्रशासक प्रतिष्ठा शर्मा, कविता कोश के संपादक [[अनिल जनविजय]] कविता कोश की कार्यकारिणी के सदस्य [[प्रेमचंद गाँधी]], धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कविता कोश टीम के भूतपूर्व सदस्य [[कुमार मुकुल]] एवं कविता कोश में शामिल कवियों में से [[आदिल रशीद]], [[संकल्प शर्मा]], [[रामेश्वर हिमांशु कम्बोज]], [[मायामृग]], [[मीठेश निर्मोही]], [[राघवेन्द्र]], [[हरीराम मीणा]], [[बनज कुमार ‘बनज’]] आदि उपस्थित थे। समारोह में यह घोषणा की गई कि 07 अगस्त 2011 से कविता कोश के संपादक एक वर्ष के लिए कवि [[प्रेमचंद गाँधी]] होंगे। भूतपूर्व सम्पादक [[अनिल जनविजय]] कविता कोश टीम के सक्रिय सदस्य के रूप में संपादकीय संयोजन का काम देखेंगे।
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits