भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तो आँखों से अश्कों की बरसात होगी / शीन काफ़ निज़ाम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीन काफ़ निज़ाम |संग्रह=सायों के साए में / शीन का...) |
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=शीन काफ़ निज़ाम | |रचनाकार=शीन काफ़ निज़ाम | ||
− | |संग्रह=सायों के साए में / शीन काफ़ निज़ाम | + | |संग्रह=सायों के साए में / शीन काफ़ निज़ाम;रास्ता ये कहीं नही जाता / शीन काफ़ निज़ाम |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
12:48, 15 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
तो आँखों से अश्क़ों की बरसात होगी
अगर ज़िन्दगी से मुलाक़ात होगी
मैं बहती नदी हूँ तू वादी का सीना
खुदा जाने फिर कब मुलाक़ात होगी
मुसाफ़िर हैं लेकिन नहीं कोई मंजिल
जहाँ दिन ढलेगा वहीँ रात होगी
सारे शाम ही दिल घुमड़ने लगा है
लगे है कि इस रात बरसात होगी
दरख़्तों के दामन से उलझेंगी किरणें
कहीं दिन उगेगा कहीं रात होगी
ज़मीं जब ज़माने सभी खा चुकेगी
परिंदों की आवाज़ सौगात होगी
जहाँ सांस टूटेगी अपनी वही से
नए इक सफ़र की शुरुआत होगी