भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"माँ की नींद / प्रदीपचन्द्र पांडे" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीपचन्द्र पांडे |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> बंदूक क…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:23, 8 जनवरी 2011 का अवतरण
बंदूक की गोली से भी
ऊँची भरी उड़ान
पक्षी ने
देर तक
उड़ता रहा आसमान में
सुनता रहा बादलों को
देखता रहा
चमकती बिजलियाँ
उस समय
घूम रही थी पृथ्वी
घूम रहा था समय
ठीक उसी समय टूटी
बूढ़ी माँ की नींद
क्यों टूटी
बूढ़ी माँ की नींद ?