भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यह लड़की / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)
 
छो ("यह लड़की / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(कोई अंतर नहीं)

13:59, 9 जनवरी 2011 के समय का अवतरण

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

यह लड़की
जिसका बाप मर गया है
और माँ ने दूसरा खसम कर लिया है
जमीन की लड़की है
आसमान
इसका बाप है
वायु इसका भाई है
धूप इसकी बहन
और रात इसकी सखी है
इसकी उम्र
अब नदी की उम्र है
पहाड़ काटकर बहना
इसका स्वभाव है

यह लड़की
गरीब की लड़की है
सारे देश की लड़की है
इसका जीवन
देश का जीवन है
इसकी रक्षा
देश की रक्षा है

रचनाकाल: २४-०९-१९६५