भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गवाही / रतन सिंह ढिल्लों" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रतन सिंह ढिल्लों |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> अब सर्दियो…)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:57, 17 जनवरी 2011 के समय का अवतरण

अब सर्दियों में
चाँद की चाँदनी में
लड़के बुक्कल मार कर<ref>कंबल लपेट कर</ref>
बाहर किसी के
गन्ने तोड़ने नहीं जाते
क्या पता वे ख़ुद ही
टहनियों की तरह
कड़क करके टूट जाएँ
गवाही तो फिर चाँद भी नहीं देगा ।
 
मूल पंजाबी से अनुवाद : अर्जुन निराला

शब्दार्थ
<references/>