भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"झुका हुआ दर्द / प्रशान्त कुमार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रशान्त कुमार |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> झुकी हुई नज…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:36, 17 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण
झुकी हुई नज़रों से
नज़र आता है
झुका हुआ आसमान
झुके आसमान के लिए
झुकी हुई ज़मीन
झुकी ज़मीन के लिए
झुके हुए हैं पेड़
पेड़ों की तरह
झुकी है अम्मा
उसकी झुकी हुई कमर में
दर्द छिपा है
झुका हुआ ।