भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यजामहे यजामहे / अष्‍टभुजा शुक्‍ल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अष्‍टभुजा शुक्‍ल }} {{KKCatKavita‎}} <poem> कूच किए ललमुँहे क…)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:42, 22 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण

कूच किए ललमुँहे
कि कूद पड़े कलमुँहे
चलल चलल चलल चलल
लुहे लुहे लुहे लुहे !

रात को सियार चुहे
दिन में झट-उखार चुहे
गन्ने के गेंड़ हरे
ढीठ नीलगाय चुहे
भगल भगल भगल भगल
लुहे लुहे लुहे लुहे !

धरती को लोग दुहे
जंगल को लोग दुहे
सेठ क्षीरसागर के
साँड छानकर दुहे
चलल चलल चलल चलल
लेहे लुहे लुहे लुहे !

कुछ रहे बिना, रहे
कुछ बिना रहे, रहे
कुछ बिना कहे, रहे
कुछ बिना सहे, रहे
स्वाहा जजमान्हे
यजामहे ! यजामहे !