भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नावों में सुराख / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान }} {{KKCatNavgeet}} <poem> नावों मे…)
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>
नावों में सुराख  
+
'''नावों में सुराख'''
 +
 
 
नावों मे सूराख नदी के  
 
नावों मे सूराख नदी के  
 
दिन अलबेले हैं  
 
दिन अलबेले हैं  

15:47, 26 फ़रवरी 2011 का अवतरण

नावों में सुराख

नावों मे सूराख नदी के
दिन अलबेले हैं
खडे़ राम जी सरयू के तट
निपट अकेले हैं
पार उतरने की जिद मन में
ठाठें मार रही
मौसम को जाने क्या सूझी
उल्टी हवा बही,
मंजिल को पाने में दिखते
बडे झमेले हैं
छोटी हो या बड़ी भंवर हो
सबके मुंह फैले,
चंचल चाल बदन कोमल
पर अंतरमन मैले
मांस नोचते घूम रहे
मगरों के हेले हैं
वे क्यों डरें विश्व में जिनका
बाज चुका डंका
पल में उतरे सिंधु जीत ली
रावण की लंका
सौ सौ वार समय के पहले
से ही झेले हैं