भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कवि / रेणुका / रामधारी सिंह "दिनकर"" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनकर }} {{KKCatKavita}} <poem> '''कवि''' नवल उर में भर विपुल उमंग, …)
 
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
 
सिहर उठता रह-रह संसार।
 
सिहर उठता रह-रह संसार।
 
::पुलक से खिल-खिल उठते प्राण!
 
::पुलक से खिल-खिल उठते प्राण!
::बनो कवि! फूलों की मुस्कार।
+
::बनो कवि! फूलों की मुस्कान।
  
 
सरित सम पर देती है ताल,
 
सरित सम पर देती है ताल,
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
  
 
विरह से व्याकुल, तप्त शरीर,
 
विरह से व्याकुल, तप्त शरीर,
नयन से झरता झर-जर नीर,
+
नयन से झरता झर-झर नीर,
 
जलन से झुलस रहे सब गात,
 
जलन से झुलस रहे सब गात,
 
जुड़ी है आँखों की बरसात,
 
जुड़ी है आँखों की बरसात,
 
::सिसक-संयुक्त अति करुण उसाँस।
 
::सिसक-संयुक्त अति करुण उसाँस।
::बनो कवि! सावन-भादो माश।
+
::बनो कवि! सावन-भादो मास।
  
 
न उपवन का वह विभव-विलास,
 
न उपवन का वह विभव-विलास,

17:09, 27 फ़रवरी 2011 का अवतरण

कवि

नवल उर में भर विपुल उमंग,
विहँस कल्पना-कुमारी-संग,
मधुरिमा से कर निज शृंगार,
स्वर्ग के आँगन में सुकुमार!

मनाते नित उत्सव-आनन्द,
कौन तुम पुलकित राजकुमार!

फैलता वन-वन आज वसन्त,
सुरभि से भरता अखिल दिगन्त,
प्रकृति आकुल यौवन के भार,
सिहर उठता रह-रह संसार।
पुलक से खिल-खिल उठते प्राण!
बनो कवि! फूलों की मुस्कान।

सरित सम पर देती है ताल,
चन्द्र बुनता किरणों का जाल।
सरल शिशु-सा सोता है विश्व,
ओढ़ सपनों का वसन विशाल।
निशा का परम मधुर यह हास।
बनो कवि! रत्न-खचित आकाश।

विरह से व्याकुल, तप्त शरीर,
नयन से झरता झर-झर नीर,
जलन से झुलस रहे सब गात,
जुड़ी है आँखों की बरसात,
सिसक-संयुक्त अति करुण उसाँस।
बनो कवि! सावन-भादो मास।

न उपवन का वह विभव-विलास,
न कलियों का मृदु गंधोच्छ्वास,
लता, तरुओं की शुष्क कतार,
यही है उपवन के शॄंगार।
काल का अति निर्मम आघात।
बनो कवि! तरु का मर्मर-पात।

मधुर यौवन-स्वप्नों में भूल
और फँस वैभव के छवि-जाल
वासना-आसव का कर पान
मनुजता हुई बहुत बेहाल।
अचिर अन्तहित हों सब क्लेश।
लिखो कवि! अमर स्वर्ण-संदेश।

न खिलता उपवन में सुकुमार
सुमन कोई अक्षय छविमान,
क्षणिक निशि का हीरक-शृंगार,
उषा की क्षणभंगुर मुसकान।
क्षणिक चंचल जीवन नादान।
हँसो कवि! गाकर ऐसे गान।