भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ओह बेचारी कुबड़ी बुढ़िया / अरुण कमल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अरुण कमल Category:कविताएँ Category:अरुण कमल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ अचानक...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकारः [[अरुण कमल]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=अरूण कमल
[[Category:अरुण कमल]]
+
}}
 
+
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
  
  

01:08, 25 अप्रैल 2008 का अवतरण


अचानक ही चल बसी

हमारी गली की कुबड़ी बुढ़िया,

अभी तो कल ही बात हुई थी

जब वह कोयला तोड़ रही थी

आज सुबह भी मैंने उसको

नल पर पानी भरते देखा

दिन भर कपड़ा फींचा, घर को धोया

मालिक के घर गई और बर्तन भी माँजा

मलकीनी को तेल लगाया

मालिक ने डाँटा भी शायद

घर आई फिर चूल्हा जोड़ा

और पतोहू से भी झगड़ी

बेटे से भी कहा-सुनी की

और अचानक बैठे-बैठे साँस रुक गई।


अभी तो चल सकती थी कुछ दिन बड़े मज़े से

ओह बेचारी कुबड़ी बुढ़िया !