भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दुख नदी भर / हरीश निगम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश निगम }} <poem> सुख अंजुरि-भर दुख नदी-भर जी रहे दि...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=हरीश निगम  
 
|रचनाकार=हरीश निगम  
 +
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
सुख अंजुरि-भर
 
सुख अंजुरि-भर

20:39, 8 मार्च 2011 के समय का अवतरण

सुख अंजुरि-भर
दुख नदी-भर
जी रहे
दिन-रात सीकर!

ढही भीती
उड़ी छानी
मेह सूखे
आँख पानी

फड़फड़ाते
मोर-तीतर!

हैं हवा के
होंठ दरके
फटे रिश्ते
गाँव-घर के

एक मरुथल
उगा भीतर!

आक हो-
आए करौंदे
आस के
टूटे घरौंदे
घेरकर
बैठे शनीचर!