भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सर्दी की विदाई / शिवराज भारतीय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवराज भारतीय |संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवर…) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शिवराज भारतीय | |रचनाकार=शिवराज भारतीय | ||
|संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवराज भारतीय | |संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवराज भारतीय | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologySardi}} |
{{KKCatBaalKavita}} | {{KKCatBaalKavita}} | ||
<poem> | <poem> |
01:13, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
छोड़ो चद्दर और रजाई
स्वेटर कोट जुराबें भाई,
मन हर्षाता फागुन आया
सर्दी लेने लगी विदाई।
मोटे कम्बल को सोने दो
मफलर टोपे को रहने दो,
कोहरे की चादर अलसाई
सर्दी लेने लगी विदाई।
धूप कुनकुनी अभी सुहाती
नहीं किसी का तन झुलसाती,
किट-किट बजते रहने वाले
दांतो की सरगम शरमाई।
फागुन का रंग ज्यों गहराए
त्यो ठंडक पीछे रह जाए,
सूरज की किरणें मुस्काई
सर्दी लेने लगी विदाई।