भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बेटे की मृत्यु के बाद / सरोज परमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज परमार |संग्रह= घर सुख और आदमी / सरोज परमार }} [[C...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह= घर सुख और आदमी / सरोज परमार
 
|संग्रह= घर सुख और आदमी / सरोज परमार
 
}}
 
}}
[[Category:कविता]]
+
{{KKAnthologyDeath}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>तकती रहती हैं
 
<poem>तकती रहती हैं
 
दो बुझी बुझी सी
 
दो बुझी बुझी सी

01:48, 6 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

तकती रहती हैं
दो बुझी बुझी सी
पीली पीली सी
निस्तेज, रूआँसी सी
आँखें। तकती रहती हैं, बस तकती रहती हैं।
पीड़ा को बोझिल इतिहास उठाए
सूजी पलकों वाली
कोचों तक झिलमिल-झिलमिल
डबडबाये आकाश वाली
दो आँखें
बरसती भी नहीं।
मन के चूल्हे में
ममता की गीली लकड़ियाँ
सुलगती रहती है
धुआँ उठता रहा
आँसू सूखते रहे
जाले तनते रहे
बस रह गया
शून्य में बढ़ना
विवश भाव से तकना
बस तकना।