"कत हो कान्ह काहु कैं जात / सूरदास" के अवतरणों में अंतर
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} राग गौरी कत हो कान्ह काहु कैं जात ।<br> वे सब ढ...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सूरदास | |रचनाकार=सूरदास | ||
− | }} | + | }} {{KKCatKavita}} |
− | + | {{KKAnthologyKrushn}} | |
राग गौरी | राग गौरी | ||
20:15, 18 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
राग गौरी
कत हो कान्ह काहु कैं जात ।
वे सब ढीठ गरब गोरस कैं, मुख सँभारि बोलति नहिं बात ॥
जोइ-जोइ रुचै सोइ तुम मोपै माँगे लेहु किन तात ।
ज्यौं-ज्यौं बचन सुनौ मुख अमृत, त्यौ-त्यौं सुख पावत सब गात ॥
केशी टेव परी इन गोपिन, उरहन कैं मिस आवति प्रात ।
सूर सू कत हठि दोष लगावति, घरही कौ माखन नहिं खात ॥
भावार्थ :-- सूरदास जी कहते हैं - (माता कह रही है-) श्याम ! तुम क्यों किसी के यहाँ जाते हो ? ये सब (गोपियाँ) तो गोरस (अपने दुध-दही) के गर्व में ढीठ (मतवाली) हो रही है, मुख सँभालकर बात नहीं कहतीं । मेरे लाल! तुम्हें जो-जो अच्छा लगे, वही-वही तुम मुझसे क्यों नहीं माँग लेते ? मैं तो जैसे-जैसे तुम्हारे मुख की अमृतमयी वाणी सुनती हूँ, वैसे-वैसे मेरे सारे अंग आनन्दित हो उठते हैं (तुम्हारे बार-बार माँगने से मैं खीझ नहीं सकती) । इन सब गोपियों को कैसी टेव (आदत) पड़ गयी है कि सबेरे-सबेरे उलाहना देने के बहाने आ जाती हैं । ये क्यों मेरे लाल को हठ करके दोष लगाती हैं यह तो घर का ही मक्खन नही खाता ।