भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खेलत कान्ह चले ग्वालनि सँग / सूरदास" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} राग बिलावल खेलत कान्ह चले ग्वालनि सँग ।<br> ज...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=सूरदास
 
|रचनाकार=सूरदास
}}  
+
}} {{KKCatKavita}}
 
+
{{KKAnthologyKrushn}}
 
राग बिलावल  
 
राग बिलावल  
  

20:16, 18 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

राग बिलावल

खेलत कान्ह चले ग्वालनि सँग ।
जसुमति यहै कहत घर आई, हरि कीन्हे कैसे रँग ॥
प्रातहि तैं लागे याही ढँग, अपनी टेक कर्‌यौ है ।
देखौ जाइ आजु बन कौ सुख, कहा परोसि धर्‌यौ है ॥
माखन -रोटी अरु सीतल जल, जसुमति दियौ पठाइ ।
सूर नंद हँसि कहत महरि सौं , आवत कान्ह चराइ ॥

भावार्थ :-- कन्हाई खेलते हुए गोप-बालकों के साथ चल पड़े । यशोदा जी यह कहते हुए घर लौट आयीं कि `श्याम ने आज कैसा ढंग पकड़ा । सबेरे से इसी धुन में लगा था और(अन्त में) अपनी हठ पूरी करके रहा है । आज जाकर वन का सुख भी देख लो कि वहाँ क्या परोसकर रखा है ।' मक्खन, रोटी और शीतल जल यशोदा जी ने (वन में) भेज दिया । सूरदास जी कहते हैं कि नन्द जी हँसके व्रजरानी से कह रहे हैं --`कन्हाई को गायें चराने आता है ।'