भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मेरी प्यारी दादी-माँ / श्याम सुन्दर अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल }} Category:बाल-कविताएँ <poem> मेर...)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल  
 
|रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल  
}}
+
}}{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyMaa}}
 
[[Category:बाल-कविताएँ]]
 
[[Category:बाल-कविताएँ]]
 
<poem>
 
<poem>

01:46, 20 अप्रैल 2011 का अवतरण

मेरी प्यारी दादी-माँ,
सब से न्यारी दादी-माँ ।
बड़े प्यार से सुबह उठाए,
मुझको मेरी दादी-माँ ।

नहला कर कपड़े पहनाए,
खूब सजाए दादी-माँ ।
लेकर मेरा बैग स्कूल का,
संग-संग जाए दादी-माँ ।

आप न खाए मुझे खिलाए,
ऐसी प्यारी दादी-माँ ।
ताज़ा जूस, गिलास दूध का,
हर रोज़ पिलाए दादी-माँ ।

सुंदर कपड़े और खिलौने,
मुझे दिलाए दादी-माँ ।
बात सुनाए, गीत सुनाए,
रूठूँ तो मनाए दादी-माँ ।

यह करना है, वह नहीं करना,
मुझको समझाए दादी-माँ ।
लोरी देकर पास सुलाए,
ये मेरी प्यारी दादी-माँ ।।