भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मुझमें ऐसा मंज़र प्यासा / अश्वघोष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वघोष |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> मुझमें ऐसा मंज़र प्य…)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:22, 23 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

मुझमें ऐसा मंज़र प्यासा
जिसमें एक समंदर प्यासा

सारा जल धरती को देकर
भटक रहा है जलधर प्यासा

भूल गया सारे रस्तों को
घर में बैठा रहबर प्यासा

कोई दरिया नहीं इश्क़ में
दर्द भटकता दर-दर प्यासा

अश्वघोष से जाकर पूछो
लगता है क्यूँ अक्सर प्यासा !