भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कविता और दुनिया / विश्वनाथप्रसाद तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=बेहतर दुनिया के…)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:19, 12 जून 2011 के समय का अवतरण

बेहतर कविता लिखेगा वही
जो बेहतर कवि होगा

जिस समय वह लिख रहा होगा
               सबसे अच्छी कविता
ज़रूर होगा उस समय वह
               सबसे अच्छा आदमी

जिस दुनिया में लिखी जाएँगी
               बेहतर कविताएँ
वही होगी बेहतर दुनिया

शब्द और अर्थ नहीं है कविता
सबसे सुन्दर सपना है
सबसे अच्छे आदमी का ।