भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दिन जिन्दगी के यों भी गुज़र जायँ तो अच्छा! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कुछ और गुलाब / गुलाब खंड…)
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
[[category: ग़ज़ल]]
 
[[category: ग़ज़ल]]
 
<poem>
 
<poem>
 +
 
दिन जिन्दगी के यों भी गुज़र जायँ तो अच्छा
 
दिन जिन्दगी के यों भी गुज़र जायँ तो अच्छा
 
हम इस खुशी के दौर में मर जायँ तो अच्छा
 
हम इस खुशी के दौर में मर जायँ तो अच्छा

00:43, 17 जून 2011 का अवतरण


दिन जिन्दगी के यों भी गुज़र जायँ तो अच्छा
हम इस खुशी के दौर में मर जायँ तो अच्छा

यों तो न रुक सकी कभी कूची तेरा, रंगसाज!
फिर भी कभी ये हाथ ठहर जायँ तो अच्छा

मज़मा उठा-उठा है, झुकी आ रही है शाम
मेले से अब हम लौट के घर जायँ तो अच्छा

चरणों में बिछी उनके पँखुरियाँ गुलाब की
कुछ आख़िरी घड़ी में सँवर जायँ तो अच्छा