भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"साक्षी, / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कुमकुम के छींटे / गुलाब ख…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
भोगे नहीं, देखे हुए क्षण के? | भोगे नहीं, देखे हुए क्षण के? | ||
− | साथ रह कर भी प्राण के | + | साथ रह कर भी प्राण के दुख को |
− | दूसरे | + | दूसरे किसीने नहीं झेला है, |
मन की इस पीड़ा का साक्षी तो | मन की इस पीड़ा का साक्षी तो | ||
एक मेरा मन ही अकेला है. | एक मेरा मन ही अकेला है. |
02:47, 17 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
मेरी इस पीड़ा का साक्षी कहो, कौन है?
अन्धकार,
जो कि जड़, अंध और मौन है?
या फिर प्रकाश,
नहीं जिसके पास कोई लेखा है,
मेरी इस पराजय और पीड़ा को
आज तक जिसने नहीं देखा है?
क्या ये शब्द-बंध,
नि:स्व, निर्जीव, नि:स्पंद,
कहेंगे उसे जो अनकहा
मैंने मन-ही-मन सहा?
नीरव निशीथ के वे अश्रुकण
सूख गए भू में जो क्षण-क्षण
साक्षी हो सकेंगे इस जलन के?
भोगे नहीं, देखे हुए क्षण के?
साथ रह कर भी प्राण के दुख को
दूसरे किसीने नहीं झेला है,
मन की इस पीड़ा का साक्षी तो
एक मेरा मन ही अकेला है.
वही कह सकेगा प्रतिचरण मैंने
कैसे निज हाथों से गढ़ा है,
भोगा है कैसे वह बार-बार
जो तुमने पुस्तकों में पढ़ा है