भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
मिले पिता, माता, गुरु वैसे | मिले पिता, माता, गुरु वैसे | ||
बीते जो दिन सपने जैसे | बीते जो दिन सपने जैसे | ||
− | कहाँ | + | कहाँ ढूँढ़ने जाऊँ |
वह सम्मान मिला, यश छाया | वह सम्मान मिला, यश छाया | ||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
सोच-सोच पछताऊँ | सोच-सोच पछताऊँ | ||
− | चारों | + | चारों ओर लगा हो मेला |
रहूँ भीड़ में किन्तु अकेला | रहूँ भीड़ में किन्तु अकेला | ||
जिनका विरह न जाये झेला | जिनका विरह न जाये झेला |
02:55, 21 जुलाई 2011 का अवतरण
जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ
वे स्नेहीजन, वे अलबेले मित्र कहाँ से लाऊँ
जाने पुण्य उगे थे कैसे
मिले पिता, माता, गुरु वैसे
बीते जो दिन सपने जैसे
कहाँ ढूँढ़ने जाऊँ
वह सम्मान मिला, यश छाया
धन्य हो गयी मानव-काया
जो परिवार, प्रिया-सुख पाया
सोच-सोच पछताऊँ
चारों ओर लगा हो मेला
रहूँ भीड़ में किन्तु अकेला
जिनका विरह न जाये झेला
कैसे उन्हें भुलाऊँ!
जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ
वे स्नेहीजन, वे अलबेले मित्र कहाँ से लाऊँ