भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कि तुम मुझे मिलीं / रामानन्द दोषी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)   | 
				|||
| पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=रामानन्द दोषी    | |रचनाकार=रामानन्द दोषी    | ||
}}  | }}  | ||
| − | + | {{KKCatGeet}}  | |
<poem>  | <poem>  | ||
कि तुम मुझे मिलीं  | कि तुम मुझे मिलीं  | ||
15:38, 13 अगस्त 2011 का अवतरण
कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन
कि दीप को प्रकाश-रेख
चाँद को नई किरन ।
कि स्वप्न-सेज साँवरी
सरस सलज सजा रही
कि साँस में सुहासिनी
सिहर-सिमट समा रही
कि साँस का सुहाग
माँग में निखर उभर उठा
कि गंध-युक्त केश में
बाधा पवन सिहर उठा
कि प्यार-पीर में विभौर
बन चली कली सुमन 
कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन ।
	
	