भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हुआ प्रवासी / अवनीश सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} <poem> हुआ प...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 44: पंक्ति 44:
 
अब
 
अब
 
हुआ रास्ता  
 
हुआ रास्ता  
गावों से भोगांव का?
+
गॉवों से भोगांव का?
 
</poem>
 
</poem>

14:02, 19 मार्च 2012 का अवतरण

हुआ प्रवासी
गंगावासी
अब
कितना घर का, गाँव का

कॉलेज टॉप
किया ज्यों ही
वह गया गाँव से अमरीका
जाते ही तब
छूट गया सब-
आँचल, राखी, रोली-टीका

बिना आसरे
घर
बूढा बापू
कभी धूप का, छाँव का !

अंतिम सांस
भरी बापू ने
क्रिया-करम को पैसा आया
घर-घर चर्चा
हुई गाँव में -
'क्या खोया, क्या किसने पाया'

समय जुआरी
बैठा है
फड़ पर
सब कुछ उसके दाँव का !

दाम कमाया
नाम कमाया
बड़े दिनों से गाँव न आया
भीतर-बाहर
खोज रही माँ
अपनों में अपनों की छाया

क्या दूर बहुत
अब
हुआ रास्ता
गॉवों से भोगांव का?