भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बेटियाँ / सुधा गुप्ता" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधा गुप्ता }} {{KKCatKavita}} <poem> 1 मिसरी -डली हीरे की कनी बे…)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=सुधा गुप्ता
+
|रचनाकार= सुधा गुप्ता  
 +
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
[[Category:हाइकु]]
 
<poem>
 
<poem>
 
1
 
1

18:04, 18 मई 2012 का अवतरण

1
मिसरी -डली
हीरे की कनी बेटी
नाज़ों पली
2
काँधे झूलती
कूज रही चिड़िया
नन्हीं बिटिया
3
दूब -सी बेटी
नरम , नाज़ुक है
जीवट -भरी
4
नई है सदी
स्कूटी उठाके बेटी
फुर्र से उड़ी
5
आज़ाद पंछी
नई सदी की बेटी
बाधा न माने
6
आँखों में क़ैद
चाँद और सूरज
बेटी मशाल
7
नन्हीं मुनिया
आँखों में सामाई है
सारी दुनिया
8
ऊँची उड़ान
मुट्ठी में आसमान
पाखी है बेटी
9
खोज ही लूँगी
सपनों का आकाश
नया आवास
10
लो मैं तो उड़ी
पर कतरो जानूँ
हाथ न आऊँ
-0-

मोटा पाठ