भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दुर्भाग्य पर एक मध्यमवर्गीय सोच / अरविन्द श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव  
 
|रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव  
|संग्रह=
+
|संग्रह=राजधानी में एक उज़बेक लड़की / अरविन्द श्रीवास्तव
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}
<poem>
+
<Poem>
 
आप शापिंग की लिस्ट बनावें
 
आप शापिंग की लिस्ट बनावें
 
रिक्शा करें या स्कूटर  
 
रिक्शा करें या स्कूटर  

23:58, 14 जून 2012 के समय का अवतरण

आप शापिंग की लिस्ट बनावें
रिक्शा करें या स्कूटर
विज्ञापन टटोलें
कर्म में भरोसा रखें
धर्म में विश्वास छोड़ें नहीं
आप सोचें
आपकी फितरत में है सोचना
आनुवंशिक संक्रमण की तरह
और यही है आपकी सेहत का राज़ भी

आप सोचते हैं सौरमंडल के बारे में
गिलहरी और कछुवे के बारे में
मोक्ष के बारे में आप सोचते हैं
क्योंकि आप सोच सकते हैं
सोचना एक सनातन कला है
एक वर्ग की जो सोच सकता है-
दुर्भाग्य को निहत्था करने के उपाय
जो कतर सकता है दुर्भाग्य के पर
जो पलट सकता है दुर्भाग्य की बाजी

क्योंकि सवाल से पहले
आपने दुरुस्त रखे हैं जवाब

दुनिया आपकी नहीं माने
तो आप बदल दें दुनिया!