भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विनयावली / तुलसीदास / पद 241 से 250 तक / पृष्ठ 5" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=प…)
 
 
(कोई अंतर नहीं)

07:54, 17 जून 2012 के समय का अवतरण


पद संख्या 249 तथा 250

(249)

भली भाँति पहिचाने -जाने साहिब जहाँ लौं जग,
 जूड़े होत थोरे, थोरे ही गरम।
 प्रीति न प्रवीन, नीतिहीन, रातिके मलीन,
मायाधीन सब किये कालहू करम।1।

 दानव -दनुज बड़े महामूढ़ मूँड़ चढ़े,
 जीते लोकनाथ नाथ! बलनि भरम।
रीझि-रीझि दिये बर, खीझि -खीझि घाले घर,
आपने निवाजेकी न काहूको सरम।2।

 सेवा -सावधान तू सुजान समरथ साँचो,
 सदगुन-धाम राम! पावन परम।
सुरूख, सुमुख, एकरस, एकरूप, तोहि ,
 बिदित बिसेषि घटघटके मरम।3।

तोसो नतपाल न कृपाल, न कँगाल मो-सो,
 दसामें बसत देव सकल धरम।
राम कामतरू-छाँह चाहै रूचि मन माँह,
तुलसी बिकल, बलि, कलि-कुधरम।4।

(250)
 
तो हौं बार बार प्रभुहि पुकारिकै खिझावतो न,
जो पै मोको होतो कहूँ ठाकुर-ठहरू।
आलसी -अभागे मोसे तैं कृपालु पाले-पोसे,
राजा मेरे राजाराम, अवध सहरू।1।

सेये न दिगीस , न दिनेस, न गनेस,
गौरी, हित कै न माने बिधि हरिउ न हरू।
रामनाम ही सों जोग-छेम, नेम, प्रेम-पन,
 सुधा सो भरोसो एहु , दूसरो जहरू।2।

समाचार साथके अनाथ-नाथ! कासों कहौं,
 नाथ ही के हाथ सब चोरऊ पहरू।
निज काज, सुरकाज, आरत काज, राज!
 बूझिये बिलंब कहा कहूँ न गहरू।3।

रीति सुनि रावरी प्रतीति-प्रीति रावरे सों,
 डरत हौं देखि कलिकालको कहरू।
कहेही बनैगी कै कहाये , बलि जाऊँ, राम,
 ‘तुलसी ! तू मेरेा, हारि हिये न हहरू’।4।