भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"शरद की साँझ के पंछी / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=अज्ञेय | |रचनाकार=अज्ञेय | ||
+ | |संग्रह=बावरा अहेरी / अज्ञेय | ||
}}{{KKAnthologySardi}} | }}{{KKAnthologySardi}} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
पंक्ति 29: | पंक्ति 30: | ||
लाली से में उभर चम्पई | लाली से में उभर चम्पई | ||
उठा दूज का चाँद कँटीला । | उठा दूज का चाँद कँटीला । | ||
+ | |||
+ | '''दिल्ली, 8 मई, 1951''' | ||
</poem> | </poem> |
16:16, 6 अगस्त 2012 के समय का अवतरण
ऊपर फैला है आकाश, भरा तारों से
भार-मुक्त से तिर जाते हैं
पंछी डैने बिना फैलाये ।
जी होता है मैं सहसा गा उठूँ
उमगते स्वर
जो कभी नहीं भीतर से फूटे
कभी नहीं जो मैं ने -
कहीं किसी ने - गाये ।
किन्तु अधूरा है आकाश
हवा के स्वर बन्दी हैं
मैं धरती से बँधा हुआ हूँ -
हूँ ही नहीं, प्रतिध्वनि भर हूँ
जब तक नहीं उमगते तुम स्वर में मेरे प्राण-स्वर
तारों मे स्थिर मेरे तारे,
जब तक नही तुम्हारी लम्बायित परछाहीं
कर जाती आकाश अधूरा पूरा ।
भार-मुक्त
ओ मेरी संज्ञा में तिर जाने वाले पंछी
देख रहा हूँ तुम्हें मुग्ध मैं ।
यह लो :
लाली से में उभर चम्पई
उठा दूज का चाँद कँटीला ।
दिल्ली, 8 मई, 1951